जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के कार्यों की सराहना
फर्रुखाबाद/छिबरामऊ, समृद्धि न्यूज। जनपद कन्नौज छिबरामऊ-फर्रुखाबाद रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रथम शिक्षण सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने विद्यालय पहुंचकर विजिट कर संस्था के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह के इस कार्य की सराहना की।
बोले उच्च कोटि की शिक्षा आपके द्वारा इन बच्चों को मिल रही है। यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए दर्शक बेताब दिखे। उनके पहुंचने पर उनका जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने स्वागत किया। शिक्षा के मंदिर को देखकर वह काफी प्रशन्न हुए। बोले इस मंदिर से ही बच्चों के भविष्य का निर्माण शुरु होता है और फिर वह अपनी कार्यशैली से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। इस दौरान दैनिक समाचार पत्र समृद्धि न्यूज से साक्षात्कार के दौरान फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने कुछ बांतें साझा कीं।
मालूम हो: बॉलीवुड के मशहूर निर्माताओं में से एक विनोद बच्चन ने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बना ली, जबकि उनके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। निर्देशन और संपादन जैसे फिल्म निर्माण के विभिन्न विभागों में काम करने के बाद विनोद बच्चन के पास आज फिल्मों का एक गुलदस्ता है।
शादी में जरुर आना जैसी फिल्म आज भी लोगों के दिलों में राज कर रही
पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि: तनु वेड्स मनु, जिला गाजियाबाद, जिगरिया जैसी फिल्में बनाने के बाद विनोद बच्चन लगातार आगे बढ़ते गये। जब फिल्मों के बारे में पूछा तो विनोद बच्चन ने बताया कि मैंने कई फिल्में बनायीं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित रही शादी में जरूर आना है, जिसे रत्ना सिन्हा (अनुभव सिन्हा की पत्नी) निर्देशित किया। फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा रही। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी रही। दूसरी फिल्म का नाम जस्सी वेड्स जस्सी है। जिसे परमजीत बाबा ने निर्देशित किया। तीसरी फिल्म का नाम यारों की बारात है। फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने बताया कि बॉलीवुड जहां चार यार निर्माता कमल पांडे के रूप में 16 सितंबर 2022 को, बॉलीवुड गिन्नी वेड्स सनी निर्माता पुनीत खन्ना के रूप में 09 अक्टूबर 2020 को, बॉलीवुड शादी में जरूर आना निर्माता रत्ना सिन्हा के रूप में 10 नवंबर 2017 को, बॉलीवुड जिगरिया निर्माता राज पुरोहित के रूप में 10 अक्टूबर 2014 को बॉलीवुड जिला गाजियाबाद निर्माता आनंद कुमार 22 फरवरी 2013 को, बॉलीवुड तनु वेड्स मनु निर्माता के रूप में आनंद एल राय 25 फरवरी 2011 को, बॉलीवुड रेन निर्माता के रूप में अमोल शेटगे 30 सितंबर 2005 में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म निर्माता विनोद बच्चन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मान से नवाजा जा चुका
पुरस्कार के संदर्भ में पूछे जाने पर फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने बताया कि: भारतीय फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यूके संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार समारोह लॉर्ड बेल्लामी केसी और लॉर्ड रामी रेंजर सीबीईए एक प्रतिष्ठित संसद सदस्य के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। उनकी फिल्मों ने न केवल लाखों लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा दिया है। विनोद बच्चन एक सफल बॉलीवुड निर्माता हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई विषयों पर फिल्में बनाई हैं। उन्होंने आम आदमी की कहानी कहने वाली फिल्मों को बनाने में अपनी रुचि दिखाई है।
