
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम शनिवार तक चलेगा। बच्चे देश का भविष्य है टीकाकरण में देरी न करें। शून्य से पांच वर्ष के बच्चे व गर्भवती महिलायें टीका अवश्य लगवाये। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा0 शोभा सक्सेना, आईओ अक्षय सेंगर, यूनिसेफ से डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी सल्तनत के साथ मिलकर मोहल्ला नक्कार चियान में प्रतिरोधक परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इनका टीकाकरण बहुत जरुरी है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं। इसलिए हमें अपने बच्चों को समय पर टीके लगवा लेने चाहिए। डा0 सर्वेश यादव ने कहा कि जिले में सोमवार से यह अभियान शनिवार तक चलेगा। डा0 शोभा सक्सेना ने कहा कि माता-पिता को परेशानी होती है। बच्चों को सुरक्षित टीकाकरण जरुर करायें। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
