कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी विद्या निकेतन स्कूल में ग्रैड पैरेट्स-डे का भव्य आयेजन किया गया। इस अवसर पर बच्चंो ने अपने दादा दादी और नाना, नानी का तिलक व पुष्प अर्पण कर उनका स्वागत किया। बच्चों ने रंगारग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मंच के माध्यम से दादा दादी और नाना नानी ने अपने जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना और उनसे जीवन की सीख लेना प्राचीन व अमूल परम्पराओं में से एक है। अधुनिक समय में तकनीक और सूचनाओं के सैलाब के बीच भी परिवार के संस्कार और परम्परा सबसे बड़ा सहारा है। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाए शुभकामनाएं कार्ड भी ग्रेड पेरेट्स को भेंट किए। विशिष्ट अतिथि अंजू राजे ने अपने संबोधन मे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आज के युग मे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रेड पैरेट्स का जागरूक होना अति आवश्यक है। आज की आधुनिक जीवन शैली मे जहाँ संयुक्त परिवार की परपरा धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, वहीं बच्चों के लिए दादा दादी और नाना नानी का सानिध्य अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अपने सबोधन मे कहा कि इस दिवस का उद्देश्य परिवरिक मूल्यो का संजोना एव नई पीढ़ी को दादा दादी तथा नाना नानी के प्रति सम्मान भाव सिखाना है। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्यकी कामना की। प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने सभी अतिथितियों का हृदय से आभार प्रकट कर कहा कि दादा दादी तथा नाना नानी अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से हमें कठिन परिस्थितियों मे आगे बढऩे कि प्रेरणा भी देते हंै। उनका स्रेह त्याग और धैर्य ही बच्चों के चरित्र निर्माण की असली पाठशाला है। इस अवसर पर एसके बाजपेई, ंपंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, अनुज गंगवार, गोविन्द गुप्ता, प्रदीप शाक्य, निर्मला चौहान, नीलम त्रिवेदी सहित अनेक अध्यापक अध्यापिका एवं छात्र-छात्राए मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
