प्रदर्शनी का मंत्री जयवीर सिंह ने किया अवलोकन, विद्यार्थी हुए सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में सातवां वार्षिकोत्सव संस्कृति धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रहे तथा जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी उपस्थित रही। प्राचार्य डॉ0 लकी चावला ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मां सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने के मनमोहक नृत्य आदि कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने बनाए चार्ट, रचनात्मक कलाकृतियों, स्वचालित मॉडलों एवं चित्रकलाओं में उनकी रचनात्मकता और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषयों पर काम किया। वहीं कला प्रदर्शनी में पारंपरिक और आधुनिक कला का प्रदर्शन किया गया, जिसे मुख्य अतिथि एवं दर्शकों ने खूब सराहा। हनुमान चालीसा तथा शिव तांडव नृत्य का भव्य मंचन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर, भारत की बेटी, वृद्धाश्रम नाटिका एवं देशभक्ति लघु नाटिका आदि कार्यक्रमों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विद्यालय की गतिविधियों तथा उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कक्षा बारहवीं की दीक्षा राठौर, प्रतीक दुबे, वैष्णवी पांडे, मोहम्मद साध, कृष्णा अग्रवाल, सक्षम मिश्रा एवं कक्षा दसवीं के अरुणव सक्सेना, विराज सक्सेना, दर्शनी अग्रवाल, अभिजीत अग्निहोत्री, महकशा बानो, उज्जवल शंखवार, विनायक वाजपेई को परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए मुख्य अतिथि ने उपहार स्वरूप चांदी के सिक्के तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रसायन विज्ञान के अध्यापक अनुपम दुबे, शारीरिक व्यायाम के अध्यापक सचिन सिंह एवं कला विषय के अध्यापक मनोज शुक्ला ने अपने अथक प्रयास से विद्यार्थियों को शत प्रतिशत अंक दिलाने में अपना सहयोग प्रदान किया। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने उक्त शिक्षकों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा साइबर सतर्कता के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा-9 के छात्र अभिनव गुप्ता और आयुष पांडे ने प्रतिभागिता निभाई। जिसमें आयुष गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। जिसके लिए विद्यालय ने उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। जिला स्तर पर हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा-3 के छात्र आद्वविक यादव एवं कक्षा-7 के छात्र देवांश प्रताप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा दो बच्चों ने रजत पदक और पांच बच्चों ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चेयरमैन ज्योति पांडे, निदेशक विनोद कुमार अग्रवाल, प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल, शाहजहांपुर के सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडे, शैक्षिक निदेशक कन्हैया तिवारी, निदेशक नितिन अग्रवाल, निदेशक संदीप पांडे, निदेशक अनुपम अग्रवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के अनुशासन, विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की तथा जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप-प्राचार्या डॉ0अंजू सिंह ने आए हुए आगंतुकों तथा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
