फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाता करम खां स्थित अनंत पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में मॉडल लगाये। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी मॉडल लगाये और उनके बारे में बच्चों से पूछा। चेयरमैन अंचल मणि राजपूत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। अच्छे मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई की और मॉडल की तकनीकी जानकारियां ली। विज्ञान प्रदर्शनी में मिष्ठी, वैदही, आहन, अयाश, विधि, निहारिका, आरव, वीर, राशि, पायल, खुशी, युवराज, विद्या, महिमा, इशन, तेजस, पूर्णिमा, दक्षिका, प्रयासी, अहम, देव, आध्या, आराध्या, तनवी, मानू, शिवकुमार, तनू आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उप प्रधानाचार्य अल्का ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शिक्षक, सोविया, नेहा, दीक्षा, अमन, अरुण, आदित्य, रोशनी, अमन शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल लगाकर अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
