राजेपुर, समृद्धि न्यूज। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षक व अभिभावक का मन मोह लिया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनूप कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। सभा का संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थित रही। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने अभिभावकों व छात्राओं को निपुण भारत शारदा कायाकल्प कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रधानाध्यापक महेश सिंह राठौर ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बताया पहले शिक्षक मां-बाप ही बच्चों के होते हैं। उनका सहयोग बच्चों की पढ़ाई से लेकर शिष्टाचार, सामाजिक ज्ञान माता-पिता से प्राप्त होता है। इसलिए बच्चे व उनके माता-पिता सदैव अपने बच्चों से प्रभावी ढंग से संवाद के साथ शिक्षकों से संवाद बनाए रखें, ताकि इसके सकारात्मक प्रभाव बच्चों पर पड़ सके। इसके साथ ही वृक्षारोपण जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम समापन के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
