समर कैम्प में वाटरपार्क जैसा दिखा नजारा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसपीजीआर इंटर कालेज में गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए समर कैम्प का आयोजन हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समर कैम्प में खूब मस्ती की। वाटर पार्क जैसा नजारा विद्यालय में दिखायी पड़ा। ग्रीष्मकालीन सप्ताह के आखिरी दिन बच्चों के लिए मस्ती पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्लास्टिक के बने हुए टप में नाहा और एक दूसरे के साथ मस्ती की। बच्चों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध करायी गई। कालेज की मैनेजर विनीता पाठक ने बच्चों का हौसला आफजाई की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुभ्रा मिश्रा ने बच्चों को घर पर रहते हुए समर विकेशन में भी घर में पढऩे के लिए पार्टी का आयोजन किया था। बच्चों को खाने पीने के अलावा उपहार भी दिये गये। समर कैम्प में बच्चों ने मस्ती के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें व कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रमुख संचालक डा0 राजीव कुमार पाठक ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया था और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि छुट्टी का सदप्रयोग करते हुए बच्चे घर में पढ़े और अगले सत्र में विद्यालय आकर अच्छे पठन-पाठन करें।
एसपीजीआर इंटर कालेज में बच्चों ने की जमकर मस्ती
