तृतीय सोपान शिविर में बच्चों ने सीखा बीपी सिक्स कोर्स..

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में दूसरे दिन मंगलवार तृतीय सोपान के बीपी सिक्स स्काउट कोर्स लीडर डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव द्वारा कराया गया तथा प्रथम सोपान की एवं प्रवेश की परीक्षा कराई गई। सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा में भाग लिया तथा व्यायाम किया। बच्चों को गांठे बंधन के साथ ईस प्रार्थना सुनाई गयी तथा स्काउट के नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों ने गंभीरता के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया।
गाइड लीडर चमन शुक्ला ने पेपर हल कर रहे छात्रों की जांच की। गजेंद्र सिंह ने गीतों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर ने सहयोग किया। इस अवसर पर कृष्ण स्वरूप, सीता कुमारी, ममता पाल, पूजा कुमारी, डॉ0 दिनेश चंद्र, प्रदीप जायसवाल आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। मुख्यायुक्त प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा एवं डा0 महेश राजपूत ने फोन से वार्ता कर विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *