Headlines

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण के चित्र बनाकर किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में मंगलवार को मनाया गया। यह दिवस हर २२ अपै्रल को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण की समस्याओं के बारे में जागरूक करना है। पृथ्वी दिवस 2025 की थीम है हमारी शक्ति हमारा ग्रह, इसी परिपेक्ष में गुरुकुल वलर्ड स्कूल के प्रांगण में पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों को जागरूक करना था। कक्षा द्वादश की नंदिनी ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। अंशिका यादव ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रश्न पूछे। कक्षा षष्टम से अष्टम तक के छात्रों ने मीठी नीम गुड़हल तुलसी गुलाब के फूल चमेली के पौधे लगाकर पृथ्वी दिवस मनाया। कुछ बच्चों ने रचनात्मक कार्य मॉडल तथा रंगों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण हेतु अपनी भावनाओं को प्रकट किया। प्रधानाचार्य डॉ0 लकी चावला ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके कार्य की सराहना की और पर्यावरण के प्रति देखभाल करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *