मुस्लिम परिवार के बच्चे भी श्रीराम स्वरुप बनकर शोभायात्रा में हुए शामिल

यात्रा में सपत्नी सहित शामिल हुए डा0 राजीव पाठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मैं हूं राम पग-पग राम के तहत नगर में धूमधाम से 1008 राम स्वरुपों व 100 हनुमान स्वरुपों की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के द्वारा स्वराज कुटीर से शोभा यात्रा शुरु होकर लालगेट, घुमना, नेहरु रोड, चौक, रेलवे रोड होते स्टेट बैंक गली से घुमना मार्ग से वापस स्वराज कुटीर आयी। सभी रामस्वरुपों का स्वराज कुटीर में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य सहित लोगों ने प्रतिभाग किया।

डा0 सुबोध वर्मा, जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, गुड्डू पंडित, उमेश गुप्ता, प्रवीण आदि लोगों की देखरेख में शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। फतेहगढ़ से सूरज अल्ट्रासाउंड के संचालक डा0 राजीव पाठक व उनकी पत्नी विनीता पाठक शोभायात्रा में शामिल हुई। उनके साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा निवासी इमरान व उनकी पत्नी अपने बच्चों को रामजी के स्वरुपों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के बाद उन्होंने प्रतिष्ठान सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रामस्वरुपों की आरती उतारी और मुस्लिम परिवार को कार्यक्रम में शामिल होने पर बधाई दी और हौसला आफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *