फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामियां स्कूल फतेहगढ़ में बच्चों द्वारा देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों ने कारगिल युद्ध, महिला सशक्तिकरण व माता-पिता की महत्ता के सम्बन्ध में नाटक व गीत प्रस्तुत किये गये। प्रबंधक ने बताया कि जहां एक ओर आजादी की 78वीं वर्षगांठ बना रहे। वहीं इस्लामियां स्कूल की स्थापना को 75 वर्ष पूर्ण हो गये है। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ जिन छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों व अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सैयद रिजवान अली, समीउल्लाह सिद्दीकी, वकारूल हसन, राजेश यादव, डा0 इमरान, महफूज सैफी, सोहेल फारूकी, खुर्शीद आलम, मो0 फैसल मौजूद रहे।
इस्लामियां स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किये प्रस्तुत
