प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने सीखी विभिन्न गतिविधियां
लखनऊ, समृद्धि न्यूज। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में स्काउट जनपदीय रैली की शुरुआत जेडी कानपुर डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा की गई। लगभग 35 विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड के बच्चे इसमें सम्मिलित हुए। विभिन्न स्कूलों के स्काउट के शिक्षक एवं शिक्षिका पूर्ण मनोयोग से स्काउट में प्रतिभा किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी छात्र एवं सभी प्रतिभागियों में अद्भुत स्काउट के प्रति लगाओ एवं उत्साह देखने को मिला। स्काउंटिंग से बच्चे एक नई विधा को सिखाते हैं एवं समाज में अपनी उपयोगिता सिद्ध करते हैं। स्काउटिंग एक गैर राजनीतिक अंतरराष्ट्रीय वर्दी धारी विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। छात्र विभिन्न प्रकार के गतिविधियां इसमें सीखते हैं एवं आने वाले कठिन परिस्थिति में एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए आतुर दिखता है। बक्शी के तालाब इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव एवं विवेक श्रीवास्तव तीन दिवसीय जनपदीय रैली में निर्णायक के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के द्वारा लगाए गए थे। डा0 जितेंद्र कुमार यादव एवं अखिलेश त्रिपाठी प्राथमिक चिकित्सा एवं शारीरिक विज्ञान प्रतियोगिता का बारीकी से निरीक्षण किया एवं बच्चों का परीक्षण किया। डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव ने सीपीआर के बारे में बच्चों को विधिवत समझाया और इसकी आजकल उपयोगिता बहुत ज्यादा है। सर्दी के मौसम में यह विधि अत्यधिक आवश्यक है कि हर घर में कम से कम एक छात्र सीपीआर के बारे में जाने और औरों को भी इसके बारे में बताएं। इस अवसर पर अटेवा के विजय कुमार बंधु, आरती मिश्रा, जेपी मिश्रा, पूनम संधू, रविंद्र कौर, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट रैली में बच्चों का दिखा उत्साह
