जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में विश्व विकलांग दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के सांकेतिक शिक्षा अन्तर्गत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ विनोद कुमार गौड़ रहे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा। खूब खेलिए पढऩा तो जीवन भर है। क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। कार्यक्रम के आयोजक बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि मैं जनपद में नया हूं। कोई बच्चों के लिए कार्यक्रम होगा, उसमें मैं पूरा सहयोग करूंगा। दिव्यांग बच्चे भी समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके। आयोजन में एएओ राजकुमार यादव ने कहा कि बच्चों के हित में बजट कभी आड़े आने नहीं दिया जायेगा। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों में कमालगंज ब्लाक के छात्र जगमोहन ने दोनों हाथ न होने पर भी अपने पैर से सुलेख लिखकर उपस्थित समुदाय को हत प्रभ कर दिया। छात्र विशेष शिक्षक अखिलेश कुमार बाजपेयी की यूनिट का है। कायमगंज के शिक्षक राजकुमार ने बच्चों को प्रतिभाग कराया। शमशाबाद से वीरेन्द्र यादव ने, राजेपुर से विनोद मिश्रा व अनुज ने, बढ़पुर से अजय कुशवाहा व सरिता मिश्रा एवं रुचि राठौर, अमित, ज्ञानसिंह, रामवीर, अवधेश, जानकी प्रसाद, जयप्रकाश, अतुल व आयोजन प्रभारी जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह, शिक्षक रोहिताश ने सहयोग किया। संचालन अनुपम शुक्ला ने किया। आकाश कवि गोस्वामी संयुक्त रुप से विकास खण्ड राजेपुर से बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बच्चों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। २८वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव कटियार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस मौके पर पीटीआई अतुल कटियार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, संजीव यादव, अंकित यादव, आलोक कुमार, मनीष कुमार ने सहयोग किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक, यूटा के जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार व जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान व संजय तिवारी, नरेन्द्र सिंह, अभिनेश मिश्रा, वीरेन्द्र त्रिवेदी, प्रवेश कटियार, मजहर मोहम्मद खान, सुमित कुमार आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे। प्रतियोगिता में १०० मीटर बालक वर्ग में यश प्रथम, साजन द्वितीय, लवकुश तृतीय रहे। सुलेख में संजना व अनिकेत प्रथम, प्रियंका द्वितीय, शिवा शर्मा तृतीय रहे। कला प्रतियोगिता में सोनाक्षी प्रथम, गुडिय़ा द्वितीय, निराली तृतीय स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिता में जगमोहन ने प्रथम स्थान पाया। ५० मीटर बालक वर्ग दौड़ बालक वर्ग में लाखन सिंह प्रथम, निखलेश द्वितीय, देव तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में बलराम प्रथम, आसान द्वितीय व यश तृतीय रहे। ५० मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रुखसार प्रथम, रेशमा द्वितीय, आराध्या व सुलोचना तृतीय रही। १०० मीटर दौड़ में गुडिय़ा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, गुड्डी तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *