सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति देकर बच्चों ने बांधा समा

शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के जटवारा रोड स्थित सी0पी0 गेस्ट हाउस के सभागार में प्रमुख उद्योगपति व समाज सेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल व डॉ0 मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में समर्पण सेवा समिति, आईवीएफ व लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महिला कल्याण अध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुरभि गंगवार आदि ने दीप प्रज्वलित कर आमंत्रण गीत सावन की सबको बधाई के साथ किया गया। वहीं आए हुए सभी अतिथियों को फूल-मालाएं व बुके देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही हम अपनी प्राचीन धरोहरों को जीवित कर युवाओं को इससे जोडऩे का कार्य करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुतियों से ऐसा लगता कि साक्षात मंच पर राधा-कृष्ण अवतरित हो। विशिष्ठ अतिथि कमलावती सिंह ने सावन झूला व अन्य मनोहारी प्रस्तुतियों की भूरि-भूति प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ही हमारी संस्कृति को जीवंत किये हुए हंै। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व विधायक सुरभि गंगवार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तीनों संस्था की अध्यक्ष व सचिव डा0 मिथलेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आने वाले विगत कई वर्षों से इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी होता रहेगा। कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शकुंतला देवी इंटर कालेज, सी0 पी0 विद्या निकेतन, सी0पी0 इण्टरनेशनल विद्यालय फर्रुखाबाद, श्रीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, लायंस क्लब विद्या निकेतन, रामनरायण इंटर कालेज, मां गायत्री विद्या पीके के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग प्रस्तुतियों से आए हुए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रतिभागी स्कूलों के अति गरीब 9 विद्याथियों को साइकिलें प्रदान की गईं। इसके अलावा नगर की मोनिका गुप्ता की उच्च शिक्षा की जिम्मेवारी लेते हुए 80 हजार रूपये फीस दी गई। मंच संचालन शिवा सिंह ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रजनी गोयल, योगेश तिवारी, बलवीर गंगवार, अमर सिंह खटिक, सुधीर गुप्ता, दीपक जैन, मनोज तिवारी, संजय विष्ठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *