
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के सरकारी स्कूलों ने मतदाता जागरूकता के अंतर्गत प्राथमिक और प्राइमरी तथा जूनियर स्कूल के बच्चों के द्वारा रैलियां निकाली गर्इं। बच्चों ने हाथों में बैनर तथा पोस्टरों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ग्राम पंचायत रजीपुर के एक स्कूल में पहुंचे जहां पर उन्होंने झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया। इसके पोस्टर में लिखा था कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय तथा एडीओ आईएसबी आलोक दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कृष्ण कुमार, एनआरएलएम की तरफ से अंबुज कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार तमाम ग्राम पंचायत में प्रधान तथा सचिव और प्रधानाध्यापकों के साथ मिलकर बच्चों के द्वारा रैलियां निकाली गई और मतदाताओं को जागृत किया गया।
