विधायक खेल स्पर्धा में बच्चों ने जीते मेडल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया।
खेल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़ ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को फिजा में मुक्त करके एवं 100 मी बालक/बालिका की रेस को हरी झंडी दिखाकर किया। जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी व जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग द्वारा कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं कुश्ती, भारोत्तोलन में होनी है। जिसमें प्रथम दिवस को एथलेटिक्स वॉलीबॉल व कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई गई तथा द्वितीय दिवस 29 नवंबर को बैडमिंटन व कुश्ती, भारोत्तोलन की प्रतियोगिता होनी है। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग एवं जीतू आदि द्वारा कराया गया। निर्णायकों में जिला कबड्ड़ी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, सुभाष चंद्र व अरुण यादव पीटीआई राजेपुर, सपना यादव, देवेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में विजेता यूपीएस बरौन व उपविजेता कंपोजिट विद्यालय गढिय़ा रहा। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में अजमतपुर विजेता, एवं बुढ़ानामऊ की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में फतेहगढ़ स्टेडियम की टीम विजेता व उपविजेता यूपीएस बरौन रही। जूनियर वर्ग वॉलीबॉल में बरौन की टीम विजेता व बढ़पुर की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग कबड्डी में कादरी गेट विजेता व बालिका वर्ग में फतेहगढ़ स्टेडियम विजेता रही। सीनियर वर्ग वालीवाल में लवली वड्डी फर्रुखाबाद विजेता रही व कादरी गेट उप विजेता रही। गोला फेंक अंडर-20 बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, विषन देवी द्वितीय, अंडर-20 बालक वर्ग में प्रशांत प्रथम, सौरभ द्वितीय, विशाल तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, अनिल द्वितीय, हिटलर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग बालक 400मी0 वर्ग में निखिल प्रथम, शरद ठाकुर द्वितीय व सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका 400मी0 वर्ग में वंदना प्रथम, मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 400मी0 में दीपक प्रथम, शांतनु द्वितीय व दीपक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में वर्धान दीक्षित प्रथम, नवनीत द्वितीय व प्रांजल कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 जूनियर बालिका वर्ग मांडवी प्रथम, प्रकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग नवनीत सिंह प्रथम, आशीष द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में हिटलर प्रथम व कुणाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *