
बच्चों ने लगाये लजीज व्यंजनों के स्टाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इंटर कालेज सलावत खां में चिल्ड्रेन्स-डे धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने फू्रड एवं गेम स्टाल लगाकर एक से एक बढक़र व्यंजन बनाकर सबका मन मोह लिया। बच्चों के साथ आये अभिभावकों ने भी चिल्ड्रेन्स-डे का लुफ्त उठाया। आये हुए मेहमानों ने ६०प्लस एसोसिएशन के सदस्य समीउल्लाह सिद्दीकी व इस्लाम नवी ने बच्चों को प्रोत्साहन किया। प्रबंधक हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने स्वास्थ व हाइजीनिक फू्रड एवं गेम स्टाल वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत करने का ऐलान किया। फू्रड एवं गेम स्टाल आयोजन में हिफ्जा और हिरा क्लास ने पास्ता व ग्रिल्ड व सैंडविच बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिजा नाज और जोया खान ने कस्टर्ड केक बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीशू गेम्स के साथ रहनुमा व अक्शा तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या इरम खान, प्रबंधक पुत्र सुफियान हुसैन, मिर्जा आकिब कादरी, रेहान खान व विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकायें मौजूद रही। आकिल खान, मिर्जा हसीन वेग आदि लोग मौजूद रहे।
