फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीएचएलएपी विद्यालय में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक एके सिंह ने जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही केक काटा गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु थे। उनके जन्मदिन को हम बाल दिवस के रुप में मनाते है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है। शिक्षा के प्रति प्रेरित करना मेरा उद्देश्य है, साथ ही विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजयी और विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत मैसी व प्रबंधक एके सिंह ने सम्मानित किया। बच्चों को तिलक लगाकर बाल दिवस मनाया गया।
बच्चों को तिलक कर केक काटकर मनाया गया बाल दिवस
