फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी गर्ल्स इंटर कालेज में बाल दिवस पर मेले का आयोजन धूमधाम से हुआ। प्रधानाचार्य एस्तर रोज दयाल ने फीता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया। सभी अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षा के लिए स्टॉल लगाए। अध्यापिकाओं द्वारा स्टॉल को सजाया गया और प्रत्येक खाने की चीज़ तथा खेल अध्यापिकाओं द्वारा तैयार किए गए। प्रधानाचार्य और अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ खेल खेले। बच्चों ने बाल दिवस मेले का लुफ्त उठाया और कहा कि बाल दिवस बहुत अच्छा मनाया गया, इससे पहले कभी नहीं देखा। विभिन्न स्टालों पर लगाये गये व्यंजनों का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। बच्चों की खुशी के लिए परिश्रम के साथ बाल दिवस का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षिकाओं की सराहना की और बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरित किया और कहा कि अच्छे अंक लाकर परीक्षा में पास हो, जिससे विद्यालय और परिवार का नाम रोशन हो। सभी बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ बाल दिवस मनाया और अपने अनुभव साझा किये।
सिटी गर्ल्स इं0का0 में बाल मेले का हुआ आयोजन
