संदिग्ध परिस्थितियों में खंडहर में पड़ा मिला बालक का शव

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाये साक्ष्य, एसओजी भी पहुंची
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के खंडहर में 5 वर्षीय बालक का शव मिलने से गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजू कुमार का ०५ वर्षीय पुत्र आसू कुमार जो कि पड़ोस के गांव नया नगला के एक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।परिजनों के बताए मुताबिक मृतक छात्र का पिता बाहर कहीं मेहनत मजदूरी करता है। जो 15 दिन पूर्व घर से गया हुआ था। वहीं छात्र बीते दिन 2.00 बजे घर से टयूशन जाने के लिए निकला। जो घर वापस नहीं आया। तब परिजनों को उसकी चिंता सताई और परिजन खोजबीन में जुट गये। परिजन व पूरा गांव एकत्र होकर बालक की खजबीन में जुट गये, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। तब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। वहीं गांव के लोगों ने बालक के अपहरण की भी आशंका जताई। कुछ पता न चलने पर परिजनों ने सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस जैसे ही गांव में पहुंची, वैसे ही सभी ग्रामीण रात के अंधेरे में पुलिस के पास पहुंच गए, तभी परिजनों के बताएं अनुसार एक धमाके की आवाज आई। जिस पर परिजन उस आहट की ओर दौड़े। तब जाकर देखा कि गांव के ही निवासी पड़ोसी परशुराम के घर के पीछे पुराने घर के खंडहर में खड़ी झाडिय़ों में शव परशुराम ने देखा और लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजनों के एकदम होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई, तभी डायल 112 की पुलिस ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिस पर क्षेत्राधिकार मोहम्मदाबाद अरुण कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम सहित कई टीमों को मौके पर बुला लिया गया और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। सूचना के आधार पर मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीक होता है। हो सकता है कि बालक झाडिय़ों में चला गया हो और किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया हो। जिससे बालक की मौत हो गई हो, लेकिन वहीं ग्रामीण मृतक की हत्या की आशंका जाता रहे हैं। मृतक बालक तीन भाई बहन था। जिसमें मृतक की बहन छाया सबसे बड़ी थी। मृतक आशू कुमार छोटा था। उससे छोटा तीन माह का पुत्र था। वहीं मां रामादेवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *