सेंट पीटर्स प्रीपरेटरी स्कूल में क्रिसमस मेले का हुआ आयोजन

बच्चों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के लगाये स्टॉल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट पीटर्स प्रीपरेटरी स्कूल अंडियाना में किसमस मेले का आयोजन धूमधाम से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता प्रसाद की देखरेख में बच्चों ने क्रिसमस मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें लगायी। भव्य मेले में दुकानों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभु की प्रार्थना के साथ हुआ। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भाग लिया। मेले की तरफ से अभिभावकों का स्वागत किया गया। क्रिसमस मेले में चाऊमीन, काफी, पेस्टी, कोल्ड ड्रिंक, आइस्क्रीम, पीजा, गोलगप्पा, मोमोज, ढोकला, पकौड़े, इडली सांवर, दही बड़ा, चाट, पॉपकोन, काटन कैंडी एवं विभिन्न प्रकार के गेम्स हुए। मेले में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। १३ लकी ड्रॉ निकाले गये। प्रबंधक अनिल प्रसाद ने अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों द्वारा लगाये गये स्टाल को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *