सभी चर्चों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस त्यौहार

 

क्रिसमस कैंडल जलाकर की गईं प्रार्थनाएं

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। जनपद में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी चर्चों में भव्य सजावट की गई है, रात्रि में रोशनी से सभी चर्च नजर आए। सुबह 9:00 बजे से सभी चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई।

सीएनआई बढ़पुर चर्च , सिटी चर्च, ऑल सोल्स चर्च व् रखा चर्च में मसीह समाज के लोग बड़ी संख्या में प्रार्थना में शामिल हुए। क्रिसमस के मौके पर मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी।  पुलिस प्रशासन की तरफ से क्रिसमस के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा के उपाय इंतजाम किए गए हैं। सीएनआई बढ़पुर चर्च के पादरी मनोज कुमार ने क्रिसमस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *