नगर में धूमधाम से निकाली गयी क्रिसमस उत्सव झांकी

 पादरी मनोज कुमार, पादरी स्टीफन मसीह ने दिया एकता का पैगाम
समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र लिया भाग, गाये यीशु मसीह के शान में गीत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिसमस के उपलक्ष्य में मसीह समाज के द्वारा क्रिसमस झांकी का आयोजन किया गया। नगर में धूमधाम से झांकी निकालकर क्रिसमस का उत्सव मनाया। पादरी मनोज कुमार, पादरी स्टीफन मसीह ने फतेहगढ़ चौराहा से झांकी को झंडी दिखाकर रवाना किया। चारों चर्चों की कलेसिया के लोगों ने रैली में बढ़-चढक़र भाग लिया। सीएनआई चर्च बढ़पुर, सीएनआई चर्च सिटी, सीएनआई चर्च रखा, आल सोल्स फतेहगढ़ ने प्रतिभाग किया। प्रभु यीशु मसीह की शान में गीत गाते हुए फतेहगढ़ चौराहा से मसीह समाज के लोग भोलेपुर, नेकपुर, बढ़पुर, लालगेट, घुमना, चौक आदि मार्गों से गुजरी। क्रिसमस झांकी में प्रभु यीशु मसीह, मरियम, परी, मनूशी आदि स्वरुप रथों पर सवार होकर चल रहे थे। बड़ी संख्या में समाज के लोग नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर चल रहे थे। सेंटा क्लाज ने लोगों को टॉफी बांटीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। पादरी मनोज कुमार ने यह कि बड़े उत्सव का दिन है कि परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र प्रभु यीशु मसीह को हमारे उद्धार के लिए भेजा और उन्होंने चरनी में जन्म लेकर हम सबका उद्धार किया। उन्होंने संदेश दिया कि जो मनुष्य धरती पर आया है उसके पापों का नाश होगा। लोग ईमानदारी से सभी कार्य करें और समय निकालकर प्रभु की आराधना करें। पादरी स्टीफन मसीह ने संबोधित करते हुए संदेश दिया क्रिसमस उत्सव का पर्व है। इसका आनन्द सब लोग मिल जुलकर लें और गरीबों की मदद करें। यही प्रभु यीशु मसीह ने हमें संदेश दिया है।क्रिसमस झांकी के दौरान सचिव अमन मनीला मैसी, कोषाध्यक्ष भावना लाल, विनीता सिंह, प्रियंका मैसी, जोर्डन राज, विजय दयाल, राजीव के.लाल, डायमंड इंद्रियाज, रितेव ओलिव सिंह, सुषमा लाल, सुजीत सहाय, ऐस्तर रोज दयाल, अमर साइमन, रवींद्रजी लाल, सोलोमन दयाल, सुनील विक्टर, आदित्य रोहित सहाय ने भाग लिया। वहीं रखा चर्च से राजेश मसीह, डॉ0 नीतू मसीह, जयवंत सनी, आर.प्लोमर, सुरेंद्र पाल सिंह, स्टेनिली हिल्स, किशनपाल सिंह, मेरिस पीटर, अनीता पीटकर, फराह, सविता आइजक, सुनीता हिल्स, कामिनी सिंह, चैरी मैसी, सोनिया लाल ने भाग लिया। वहीं सिटी चर्च, रंजीत मैसी, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक, मनीषा, सुमेल मसीह, अंकिता मसीह, रंजीता लाल मौजूद रहीं। आल सोल्स चर्च फतेहगढ़ से आर.के. सिंह, विशाल धनी, अमित कुमार, रोजीशन विश्वासी, रोहितानी विश्वासी, सुनील मसीह, अभिषेक मसीह, एकता मसीह, राहुल अबरार, डोरकस अबरार, अनुराग मल्ल, अंजू मल्ल, अवधेश प्रभु खोजी, गौरव एविल, मोरिना एविल, अनुपम मसीह, नेहा मसीह, अनिल सिंह, अमर साइमन, माया मसीह, सुमन, सचिन मसीह आदि लोग मौजूद रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *