नगर विधायक ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोलर प्लांट का किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में शुक्रवार को नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा 7.50 किलो वाट का ग्रिड सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। समिति के अध्यक्ष रामविलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान, सह प्रबंधक सुधाकर चतुर्वेदी, विभाग कार्यवाहक विजय अवस्थी, सह विभाग प्रचारक अमित ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी लोगों की मांग पर विधायक निधि से निर्मित 7.50  किलो वाट का ग्रिड सोलर प्लांट का लोकार्पण हुआ है। विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर है। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आभार जताया और कहा कि मैने भी अल्प समय में इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और संस्कार व संस्कृति विद्या भारती के विद्यालयों के अलावा कहीं नहीं प्राप्त हो सकती। शिक्षा तो हम ग्रहण कर सकते है, परन्तु अच्छे संस्कार विद्या मंदिर के विद्यालयों से प्राप्त कर सकते है। सोलर ऊर्जा के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रामानंद पाण्डेय, कृष्ण मुरारी, सर्वेश कुमार शुक्ला, संजीव शाक्य, शिव मोहन, रजनीश, आलोक, गोविंद प्रसाद, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, वीरेश सिंह, अर्पण अवस्थी, अंजली, अम्रता, पल्लवी, बृजपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *