धूमधाम से मना सिटी मॉन्टेसरी कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिटी मॉन्टेसरी कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय के बच्चो ने अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। जिसमें सांस्कृतिक कव्वाली, नाटक आदि कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग तालियों बचाने को मजबूर हुए। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें रामानंद बालक के प्रधानाचार्य डॉक्टर रगुवेंद्र कुमार सिंह रघुवंश, रामानंद बालिका की प्रधानाचार्या रीता दुबे के अलावा रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री शामिल है। इस मौके पर रामानंद बालक के कृषि प्रवक्ता जितेंद्र यादव एवमं सिटी मॉन्टेसरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रबंधक शिखा अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य सुशील अग्निहोत्री शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजक निशांत त्रिवेदी, राजीव तिवारी, मोहन मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य ने सिटी मॉन्टेसरी कॉन्वेंट स्कूल की उपलब्धियां बतायी। उन्होंने कहा कि हमारा स्कूल दिनोंदिन ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *