बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था चरमरायी, अंधेरे में डूबा रहा शहर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन भारी बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो गयी और पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के चलते रात भर लोग उमस व मच्छरों का प्रकोप झेलते रहे। पानी बरसने के कारण कोई भी विद्युत अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। सभी ने अपने फोन स्वीचऑफ कर लिये। विद्युत व्यवस्था चरमराने से लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गये। इस लापरवाही के चलते लोगों ने उमस और गर्मी के चलते रात गुजारी। व्यापार मण्डल ने ऐलान किया कि इसी तरह से विद्युत व्यवस्था चरमराती रही तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। शहर में बीती रात विद्युत व्यवस्था चरमारने के चलते लोग बेहाल रहे। सुबह विद्युत व्यवस्था बहाल होने पर लोगों ने अपने मोबाइल चार्ज किये और पानी की टंकियां भरी। पूरा शहर अंधेरे में रहा। सभी फीडर बंद रहे। जिस कारण आम जनता ने रात बिना बिजली के गुजारी। ऐसे में जिम्मेदारी लेने से सभी अधिकारी कतरा रहे है और कोई बोलने को तैयार नहीं है। व्यापार मण्डल ने कहा कि यही विद्युत विभाग का रवैया रहा तो विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *