अफ्रीकी देश साउथ गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 100 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से बात करते हुए एएफपी को बताया, ‘अस्पताल में जहां तक आंख देख सकती है, वहां शव कतार में पड़े हैं। मुर्दाघर भरा हुआ है। लगभग 100 लोग मारे गए हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एनजेराकोरे में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान दोनों टीमों के फैंस के बीच भयानक टकराव हो गया, जिसके कारण स्टेडियम में भगदड़ मच गई. इस टकराव और उसके बाद मची भगदड़ के कारण 100 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं.
Warning Graphic V: It's still unclear how many people died on Sunday at a football match b/n rival fans in #Guinea. But locals say the number is over 100. Images & videos circulating on SM have shown many dead bodies in a hospital. The authorities have called for calm. #football pic.twitter.com/8E3tvSDUov
— Baillor Jalloh (@baillorjah) December 2, 2024
साउथ गिनी की सरकार ने सोमवार 2 दिसंबर को जानकारी दी कि फुटबॉल मैच के दौरान हुए हादसे में अब तक 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ये विवाद एक फैसले को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों टीमों के फैन आपस में टकरा गए थे. देखते ही देखते ये टकराव इस कदर फैल गया कि मैदान में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. देश के संचार मंत्री ने एक बयान जारी कर इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
100's Killed in Rivalry between Two soccer Team Fans in Guinea #soccer #Guinea@Mrgunsngear pic.twitter.com/GJlImuQsFZ
— The Global South Post (@INdEptHGlobal) December 2, 2024
