जिला शोध प्रमुख के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर विगत 14 जनवरी से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) मधु पाठक के नेतृत्व में शहर के ऋषिटोला तथा फतेहगंज स्थित मां पीतांबरा देवी मन्दिर में महिला कार्यकत्रियों के साथ साफ-सफाई की गई।उक्त अवसर पर श्रीमती पाठक ने कहा कि सफाई से न सिर्फ गंदगी साफ होती है बल्कि हमारा मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।उन्होंने कहा कि जहां साफ सफाई होती है वहां देवी देवताओं का वास होता है और साथ ही स्वस्थ शरीर आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में सीमा पांडेय,प्रिया सिंह,पूनम शर्मा,रूबी सिंह,उमा देवी,रेनू,शिखा मिश्रा,गुड़िया, आरती सिंह तथा एन.के पांडेय सहित सैकड़ो महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *