फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भ्रष्टाचार में लिप्त लिपिक विदुर पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लंबे समय से प्राधिकरण नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात लिपिक विदुर पाल द्वारा फर्जी अधिकारी के हस्ताक्षर मोहर लगाकर फर्जी मकान के नक्शे पास करने के मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

