परिजनों ने दुकान मालिक पर लगाया हत्या करने का आरोप
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारीे के अनुसार मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव लुखरियाई निवासी अनुज राजपूत पुत्र सुग्रीव सिंह राजपूत ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई गोविंद राजपूत पुत्र सुग्रीव राजपूत पड़ोस के ही गांव नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली मानपुर निवासी नीरज उर्फ जसवंत के घर के बाहर दुकान में किराए पर रहकर क्लीनिक चला रहा था। बीते दिन मकान मालिक के परिजनों से मृतक गोविंद का विवाद हो गया था। जिस पर आरोपियों ने उनके साथ किराये के पैसों को लेकर मारपीट की थी। जिसमें गोविंद के कई चोटें आयी थीं।
सूचना मिलने पर पीडि़त तथा उसके परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक कुछ संभ्रांत व्यक्तियों ने मामले को रफा-दफा करा दिया। वहीं आरोपी नीरज पुत्र जसवंत की पुत्रियां शिवानी तथा सुनामी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि मेरे पिता तथा मेरे चाचा प्रदीप को घर आ जाने दो तुझको जान से मरवा देंगे। यह बात पीडि़त ने अपनी तहरीर में लिखी। इसके बाद पीडि़त अपने घर वापस चला गया। रात में जब पीडि़त का भाई घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई, तो पीडि़त दुकान पर पहुंचा तथा खोजबीन के दौरान दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ था। जब उसको उठाकर देेखा, तो पीडि़त का भाई जीने के पास पर्दे के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया। यह देख पीडि़त के होश उड़ गए तथा सूचना अपने परिजनों को दी। पहुंचे सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे तथा हलका इंचार्ज दरोगा रमाशंकर पांचाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की तथा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने घटना के संबंध में आरोपीगणों के विरुद्ध तहरीर दी। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक से करने पर उन्होंने बताया की मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक फांसी पर झूला
