उत्तराखण्ड: थराली में बादल फटा, तहसील और कई घरों में घुसा मलबा, एसडीएम आवास क्षतिग्रस्त

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के चमोली के थराली तहसील में देर रात बादल फटने से काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फाने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है।Image
उत्तराखंड के चमोली के थराली से बादल फटने से थराली में भारी तबाही हुई। लोगों के घरों में मलबा घुस गया, कई गाडिय़ां मलबे में दब गईं। इस आपदा में सगवाड़ा गांव में एक युवती की मौत भी हो गई, वहीं एक शख्स लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है। थराली के साथ साथ आस पास के गांवों में भी तबाही हुई।

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद आधी रात को ये बादल फटने की घटना हुई। जिसके बाद राड़ीबगड़ और चेपडो में कई वाहन मलबे में दब गए। यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आधी रात को आई तबाही से लोग दहशत में हैं। वह अपने घरों से बाहर निकल गए हैं। सडक़ों पर इस कदर मलबा जमा हो गया है कि सडक़ें तलाब में तब्दील हो गई हैं।

थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। एसडीएम आवास मलबे से दब गया। एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए। राड़ीबगड़ में गाडिय़ों के मलबे में दबने की सूचना है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने से थराली तहसील परिसर में काफी मलबा आ गया।

घरों में भी मलबा आ गया हैए तहसील परिसर में कुछ गाडिय़ां भी मलबे में दबी हैं। थराली के चेपड़ों में भारी नुकसान हुआ है। यहां तीन से अधिक दुकानें बहने की सूचना है। मलबे से कई घरों को नुकसान हुआ है। थराली बाजार भी मलबे से पट गया है। कई वाहन मलबे के साथ बहकर सडक़ से लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि थराली में अतिवृष्टि से आयी आपदा का राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों का हाल बेहाल हो गया है, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।

Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami
जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
Chamoli Police Uttarakhand
@chamolipolice
🚨 थराली क्षेत्र से आपदा अपडेट 🚨
बीती रात्रि थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगो को सतर्क किया तथा घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *