देहरादून: सहस्रधारा में देर रात बादल फटा, कई लापता

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, सोमवार देर रात कारलीगाढ़ सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फट गया। जिससे काफेी नुकसान हुआ है। सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बादल फटने से 2-3 बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि बाजार में बनी 7-8 दुकाने ध्वस्त हो गईं हैं। जिला प्रशासन आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में है। आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग भी सक्रिय मोड में हैं। जिला प्रशासन ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा है। आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी भी सक्रिय रूप से राहत के कामों में लगे है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *