समृद्धि न्यूज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा पर बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उपद्रव और भडक़ाऊ नारों की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ यही सही समय है निर्णायक कार्रवाई का, कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए, कानपुर, वाराणसी, आगरा, बरेली जैसे शहरों में जुलूस और नारेबाजी की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने तत्काल एफआईआर, वीडियो मॉनिटरिंग और सोशल मीडिया निगरानी के आदेश दिए।
शुक्रवार में बरेली में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, लेकिन पुलिस ने भी पत्थरबाजी का जवाब लाठीचार्ज करके दिया और सभी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें जाती नहीं हैं, तो उनके लिए डेंटिंग-पेंटिग करवानी पड़ती है। सीएम योगी ने कहा, पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढिय़ां याद आएंगी क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा। सीएम योगी ने वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, उसे लगता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कफ्र्यू लगेगा, लेकिन कफ्र्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी। क्या तरीका है ये आप सिस्टम को ब्लॉक करना चाहते हैं। 2017 के पहले यही यूपी के अंदर होता था और हम यही कह सकते हैं कि 2017 के बाद हमने कफ्र्यू भी नहीं लगने दिया। ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी यहीं से शुरू होती है। पूर्व सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था, पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता की सलामी दी जाती थी, सत्ता के मुखिया माफिया के कुत्तों से हाथ मिलाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते थे। सीएम योगी ने कहा कि अब व्यवस्था को बाधित करने का कोई तरीका स्वीकार्य नहीं है, दंगे या हिंसा की कोई भी योजना अब असफल होने के लिए ही बनी है।
बरेली बवाल पर बोले सीएम योगी: मौलाना भूल गया था किसका शासन है, 7 पीढिय़ां याद आएंगी
