लखनऊ, समृद्धि न्यूज। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापक लखनऊ में सम्मानित हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया, यूपी में अब सभी शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सिर्फ सम्मानित ही नहीं, उनकी निष्ठा और योगदान को प्रणाम करने के लिए भी यह कार्यक्रम है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा।
#WATCH | At an event on Teachers' Day, UP CM Yogi Adityanath says, "Earlier known as a 'bimaru state, Uttar Pradesh is becoming a growth engine for India's development today…The state, which was struggling to find its identity, has a strong identity today and people feel pride… pic.twitter.com/cmAaK77DS7
— ANI (@ANI) September 5, 2025
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लोकभवन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के 66 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मॉनिटरिंग के लिए टैबलेट, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा ने बाल वाटिका का एक नया रूप लाया है। इस सत्र में पांच हजार से अधिक बाल वाटिकाएं शुरू हो चुकी हैं। यहां पढऩे वाले बच्चों को मुख्यमंत्री पोषण से जोडऩे जा रहे हैं। बच्चा स्वस्थ होगा तो देश का भविष्य भी सुधरेगा। देश के अंदर सबसे ज्यादा प्रगति यूपी की बेसिक शिक्षा ने किया है। ये अलग-अलग संस्थाओं के सर्वे में साबित हो चुका है। 60 लाख से अधिक बच्चे यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
#WATCH | At an event on Teachers' Day, UP CM Yogi Adityanath says, "Why did girl students drop out of schools earlier? It was because there were no separate toilets in schools for them. Why did students fall ill? It was because there was no drinking water. Today, there are proper… pic.twitter.com/7FQGa5TSjK
— ANI (@ANI) September 5, 2025
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने अध्यापकों को बड़ा तोहफा भी दिया। सीएम ने शिक्षकों के लिए कैशलेश उपचार की सुविधा देने की घोषणा की। इससे बेसिक, माध्यमिक के राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनेंस के सभी शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इससे करीब ९ लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि उनकी सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसके बाद ये भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि एससीईआरटी से कहना चाहूंगा कि पुस्तकों में पात्रों का चयन जब भी करें, तो ध्यान रखें कि वह पात्र भारतीय हों। हमारे यहां रामायण और महाभारत से अच्छे पात्र कहीं नहीं मिलेंगे। जब हमारे घरों में दादी-नानी कहानी सुनाती हैं तो देश के महापुरुषों और नायकों की कहानियां सुनाती हैं। ताकि बच्चे उनके जैसा बनने के बारे में सोचें।
