ट्रेनिंग ले रहीं छात्राओं से ली जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती अपने मिलने वाले को देेेेखने पहुंचेेे। जहां ट्रेनिंग ले रहीं छात्र-छात्राओं से कई जानकारियां लीं।
जानकारी केेेे अनुसार रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती अपने नजदीकी को देखने पहुंचेे। जहां उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं जो प्रशिक्षण ले रही थे, उनसे कई सवालात किये। ट्रेनिंग ले रहीं छात्र-छात्राओं से पूछा कि यदि आपातकाल में कोई मरीज आ जाता है, तो कौन-कौन सी दवायें देनी हैं। जिस पर छात्र-छात्राओं ने सीएमओ को जानकारी दी। सीएमओ ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह पूरे मनोयोग से ट्रेनिंग लें। जिससे वह आगे चलकर एक अच्छे डाक्टर के रुप में उभरकर मरीजों का उपचार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीज के साथ शालीनता का व्यवहार करें। जिससे मरीज जल्द स्वस्थ्य हो सकेेेे। इस दौरान छात्राओं में जूली शाक्य, परियोजना, काजल आदि कई छात्र-छात्रायें मौजूद रहीं।
लोहिया में भर्ती अपने नजदीकी को देखने पहुंचे सीएमओ
