
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगापार क्षेत्र के बाढ़ पीडि़त गांव का मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार ने निरीक्षण कर ग्रामीणों को दवाइयां वितरित कीं। राजेपुर सीएचसी के चिकित्सक व फार्मासिस्ट आशीष कुमार शुक्ला के साथ सीएमओ ने गौटिया, कड़क्का, चित्रकूट आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीडि़त लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए दवाइयां वितरित कीं। पिछले दिनों बाढ़ के चलते गांव में जुकाम, बुखार, खांसी एवं मलेरिया जैसी बीमारी का प्रकोप हावी हो गया था। जिसके चलते सीएमओ ने गुरुवार को ग्रामीणों को दवाइयां वितरित कीं।
