
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटरों तथा प्राइवेट डॉक्टरों के प्रतिष्ठानों पर मुख्य चिकित्साधिकारी छापेमारी की। जिसे हडक़ंप मच गया। कई लोग पैथालॉजी सेंटरों व क्लीनिकों को बंद कर फरार हो गये।
कस्बा नवाबगंज तथा सिरौली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने अचानक छापेमारी की। जिससे कस्बे में एक पैथोलॉजी सेंटर को अवैध तरीके से संचालन करते पकड़ लिया। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ उनके सारे अभिलेख तलब किये, लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जब मौके पर जांच की तो अवैध तरीके से मरीजों को टाइफाइड आदि कई बीमारियों का उल्लेख करते देखा गया, जो कि सरासर गलत है। ऐसे में पैथोलॉजी संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए पैथोलॉजी में ताला डलवा दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछे जाने पर बताया की उन्होंने अवैध तरीके से चल रहे पैथोलॉजी संचालक से उनके कागजात मांगे हैं अगर कागजात नहीं दिए गए तो संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जैसा ही एक पैथोलॉजी पकड़ी गई, वैसे ही अन्य पैथोलॉजी संचालकों में हडक़ंप मच गया। सभी पैथोलॉजी सेंटर वाले तथा अवैध तरीके से संचालन करने वाले डॉक्टर अपनी दुकान छोडक़र भाग गए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कस्बा सिरौली में पहुंचे और वहां भी छापेमारी शुरू कर दी, तभी सिरौली में तैनात डॉक्टर प्रशांत यादव भी अपनी पैथोलॉजी तथा अपनी दुकान छोडक़र भाग गए। जहां मरीजों को चारपाई पर लेटे देखा गया। उनके विरुद्ध भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही।
