
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अवनीन्द्र कुमार ने छापेमारी करके फर्जी चिकित्सकों की जांच पड़ताल की व कमियां पाये जाने पर नोटिस जारी किये।
चिलसरा रोड स्थित बंगाली सम्राट के नाम से चिकित्सक व्यवसाये चला रहे चिकित्सालय पर छापा मारा और नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण के निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की बात कहीं। वही चिलसरा रोड पर संचालित सद्दाम क्लीनिक पर छापा मारकर जांच पड़ताल की और अवैध रुप से चिकित्सालय संचालित करने के मामले में संचालक सरफराज को नोटिस जारी किया और कहा कि दो दिन में स्पष्टीकरण नहीं दिया तो मेडिकल काउंसिल एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।
