सीएमओ ने अस्पतालों में मारा छापा, दो ओटी की सील

वेदान्त हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में डलवाया ताला
सीएमओ ने रिकार्ड के साथ कार्यालय में किया तलब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आई.जी.आर.एस. पर मिली शिकायतों के आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने मसेनी में छापा मारकर दो अस्पतालों की ओटी को सील कर दिया। जिससे अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार ने गुरुवार को आई.सी.आर.एस.पर मिली शिकायतों के आधार पर छापा मारा। जिससे अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया। न्यू सिद्धार्थ हॉस्पिटल व कुलवंती हॉस्पिटल में अमानक पाई गई ओटी को सील कर दिया। वहीं गीतांजलि हॉस्पिटल की शिकायत जांच में फर्जी पाई गई और व्यवस्थाएं सही मिली हैं। सीएमओ को न्यू वेदांत अल्ट्रासाउंड सेंटर में डॉक्टर नहीं मिले और न ही कोई रिकार्ड मिला। जिस पर दो महिला कर्मचारियों को बाहर कर सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का शटर लगवा दिया और डॉक्टर को फाइल (डॉक्यूमेंट) के साथ सीएमओ कार्यालय में तलब किया है। आज की इस कार्यवाही में मसेनी स्थित अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया। बताते चलें कि मसेनी में सबसे ज्यादा अस्पताल हैं। इसमें कई अस्पताल अमानक रुप से संचालित हो रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *