फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्राधिकारी ने एक कम्पनी बीएसएफ के साथ नगर मे फ्लैगमार्च किया। साथ ही जनता से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व व जुमे की नमाज को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह ने एक कम्पनी बीएसएफ के साथ नगर में फ्ैलगमार्च किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शांति व्यवस्था बनाये रखें। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। बीएसएफ फोर्स को देखकर लोग सहमे नजर आये। सीओ प्रदीप सिंह ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि व जुमे की नमाज के चलते यह फ्लैगमार्च किया गया है। जिससे लोग सुरक्षित रहकर त्यौहारों का आनन्द ले सकें।
