भाजपा लघु प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने दिया इस्तीफा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। निकाय चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशियों को छोड़कर अधिकांश प्रत्याशियों को पराजय का मुहं देखना पड़ा। जिसके बाद तरह-तरह की चर्चायें शुुरु हो गयी है। रविवार को आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी की बैठक बुलायी गई इससे पहले भाजपा जिला सह संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ के विकास बाबू शाक्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को भेजे गये इस्तीफे में दर्शाया कि मैं अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण पार्टी को समय नहीं दे पा रहा हूं। इसलिए इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अभी इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *