नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में सीओ ने महिलाओं को किया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत जसमई में नारी शक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय व ग्राम प्रधान अभिलाषा दुबे ने महिलाओं को जागरुक किया और नारी सशक्तिकरण के तहत जानकारियंा दी। साथ ही टोल फ्री नम्बर 1090 , डायल 112 के बारे में बताया कि किसी भी मदद के लिए तत्काल इन नम्बरों पर फोन करें, तुरन्त सहायता की जायेगी और मौके पर पुलिस पहुंचकर कार्यवाही करेगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। ग्रामसभा में शिक्षक, महिलायें व किशोरियां आदि मौजूद रहे। मऊदरवाजा प्रभारी लक्ष्मण सिंह, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक दुबे, पीयूष दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *