सीओ ने कस्बे में भ्रमण कर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कई वाहन चालकों को हेलमेट व कागज लेकर चलने की नसीहत दी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कस्बा नवाबगंज पहुंचे नवागंतुक क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया। थाने में पुलिस के रहने वाली बैरिकों को देखा तथा कवाड़ पड़े माल का निरीक्षण किया। मैश का निरीक्षण किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समस्त पुलिस को एकत्र कर क्षेत्राधिकारी ने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कस्बे में अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को भी चेतावनी दी और अतिक्रमण हटाने की बात कही। वहीं कस्बा चौराहे पर दो पहिया वाहनों तथा ई-रिक्शा की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों के सीओ ने चालन किये। साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह हेलमेट व कागज लेकर अवश्य चलें। यातायात के नियमों का पालन करें। साथ ही गाड़ी को निर्धारित गति से ही चलायें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन कतई न दें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा राम सिंह, दरोगा कमलेश कुमार तथा कांस्टेबिल अरविंद कुमार, किरण पाल, हर्षित चौहान, सुशील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *