स्टंट शो करने की अनुमति नहीं दी जायेगी-सीओ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को होने वाले स्टंट शो को लेकर पुलिस ने कहा कि स्टंटबाजी का शो करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे युवाओं में गलत संदेश जायेगा। बाइक शोरुम के संचालक पहले परमीशन लें कि वह किस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है।

जानकारी के अनुसार रविवार को स्टैंडर्ड स्कूटर्स की तरफ से क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में पल्सर स्टंट शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर जिले भर में बैनर, पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सडक़ों पर स्टंट करने वालों पर लगाम कसने के अधिकारियों को निर्देश दिये थे। मामले पर शनिवार को सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने मीडिया को दी जानकारी देते हुए बताया कि आयोजक कार्यक्रम आयोजित करने से पहले परमीशन लें। कार्यक्रम आयोजक अगर प्रदर्शनी लगाना चाहे तो लगा सकते हैं, लेकिन स्टंट बाजी का शो आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा जिससे युवाओं के मन में गलत संदेश जाए। साफ तौर से पुलिस स्टंट बाजी को बढ़ावा देने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के मूड में नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *