फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही नगर पालिका की टीम सक्रिय हो गयी है। टीम ने फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने सडक़ पर लगे होर्डिंग व बैनर उतारे।
जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता लगते ही जिलाधिकारी डॉ0 वी0के सिंह के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने होर्डिंग व बैनर उतारने शुरु कर दिये। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका की टीम ने सबसे पहले फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने सडक़ पर लगे होर्डिंग, बैनर उतारे।
शहर क्षेत्र में राजनीतिक दलों के लगे होर्डिंग, बैनर को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें उतारना शुरु कर दिया गया है। होर्डिंग बैनर उतारने में कर्मचारी लैंप लाइट सही करने वाली क्रेन, ट्रैक्टर आदि का सहारा ले रहे है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि कल फर्रुखाबाद नगर में होर्डिंग व पोस्टर, बैनर आदि उतारने का काम किया जायेगा। कर्मचारियों का कहना था कि प्रशासन के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। होर्डिंग बैनर उतारने का काम अभी दो तीन दिन इसी तरह से जारी रहेगा।
आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन ने हटवाए विभिन्न राजनैतिक दलों बैनर पोस्टर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी दिनों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई हैं। चुनाव की तिथियां भी घोषित हो गई हैं। अब आचार संहिता भी लागू हो गई। उधर आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जगह-जगह विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु लगाए गए बैनर, पोस्टर भी हटवाने शुरू कर दिए गए।
शनिवार को आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रसाद द्वारा चुनाव आयोग के आदेशो को संज्ञान में लिया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा लगवाए गए बैनर, पोस्टर जिन्हें हटवाए जाने का काम शनिवार की अपरान्ह शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा। आगामी लोकसभा का चुनाव अप्रैल महीने से आरंभ होगा और ०१ जून के प्रथम सप्ताह में संपन्न होगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव की तैयारियो के मद्देनजर जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा शहर से लेकर कस्बा और कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर पोस्टर लगाए गए थे। शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जाने का काम शुरू कर दिया गया जो शाम तक चलता रहा।
आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा होर्डिंग व बैनर उतरने शुरु
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उधर आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जगह-जगह विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु लगाए गए बैनर, पोस्टर भी हटवाने शुरू कर दिए गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने होर्डिंग व बैनर उतारने शुरु कर दिये। जगह-जगह विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु लगाए गए बैनर, पोस्टर भी हटवाने शुरू कर दिए गए। जो देर शाम तक चलता रहा।
