यूपी में ठंड का कहर: कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद

समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सीएम योगी ने बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम ने अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत राज्य के सभी बोर्ड ICSE, CBSE, UP बोर्ड आदि के 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए ICSE, CBSE, UP और अन्य बोर्ड के क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड इंस्पेक्शन के साथ सतर्क रहने, कंबल सुनिश्चित करने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और सभी नाइट शेल्टर में पूरी व्यवस्था करने को कहा है। सीएम ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान आम जनजीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कड़े शब्दों में कहा है कि सभी जनपदों में कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *