भाविप पांचाल शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 महिलाओं व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्टेट बैंक रोड अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल रही। विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय महिला संयोजिका अनीता पाठक ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र नारायन श्रीवास्तव, संगठन सचिव कन्हैया शुक्ला, महिला संयोजिका रत्नेश पाल, कोषाध्यक्ष अनुपम पुरवार, सचिव संतोष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम हुआ। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संस्था का परिचय कन्हैया लाल जैन ने दिया। स्वागत परिचय अनिल सक्सेना ने किया। गणेश वंदना मुद्रा गुप्ता ने की। कार्यक्रम में नृत्य अविका, गार्गी गुप्ता, हरप्रिया, यशी, दिव्यांशी, काशवी, शिवानी, अन्वी ने प्रस्तुत किया। बच्चों के गेम्स हुए। जिनमें पॉसिंग प्ले, थिंक सॉन्ग, डांस क्वीन, मेकअप, कपल लेटर, किस की टोपी किसके सिर, महिलाओं का कैटवॉक हुआ। साथ ही ढोलक पर सॉन्ग गु्रप में ममता, रोमी, अनुपम, शिखा, मुक्ता, आभा, पूनम ने प्रस्तुति दी। महिलाओं के गु्रप डांस में ममता, रोमी, अनुपम, शिखा, मुक्ता, आभा ने भाग लिया। क्विज प्रश्न प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि वत्सला अग्रवाल को महिलाओं ने झूला झुलाकर सावन गीत प्रस्तुत किये। आभार अध्यक्ष देवेन्द्र नारायन श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इस मौके पर संजीव बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *