पिस्टल की वट एवं धारदार हथियारों से किया हमला
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रूस्तमपुर में इस समय मेला चल रहा है जिसमें कमेटी सदस्य रानू द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। पिछली रंजिश को लेकर दानिश निवासी मोहनपुर दिनारपुर एवं जीशान निवासी नगला दाऊद सरैया एवं 5 अन्य से 6 अज्ञात लोगों के साथ आकर रानू के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पिस्टल की बट एवं धारदार हथियारों से उक्त लोगों ने हमला कर दिया। रानू का भाई पास में ही रोटी एवं दाल चावल का होटल लगाए हुए था। सूचना पर मौके पर पहुंचा एवं उनके साथ शेखपुर रूस्तमपुर के ही अन्य लोग थे। जिन्हें देखकर उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया एवं पुलिस द्वारा कहा गया है कि उक्त मामले में तहरीर दर्ज कर ली गई है एवं जांच कर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शेखपुर मेले में हुई मारपीट, कमेटी संचालक घायल
