अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कमेटी घोषित, मुकेश बने महामंत्री

फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन की बैठक भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र गुप्ता पूर्व सैनिक ने ३ सितंबर को कायमगंज में आयोजित होने वाले सावन झूला महोत्सव व पदाधिकारियों को सम्मानित करने पर चर्चा की। कमेटी में महामंत्री का दायित्व मुकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता बनाये गये। उपाध्यक्ष संजीव कुमार व राकेश कुमार को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल कुमार गुप्ता को दी गयी। उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया। सदर विधानसभा अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष कायमगंज निशांत गुप्ता, नगर अध्यक्ष भोजपुर राहुल गुप्ता, संयुक्त मंत्री दीपक गुप्ता, जिला मंत्री अरुण कुमार व मोहित अग्रवाल बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *