
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गल्र्स इंटर कालेज में पैगम्बरे इस्लाम की यौमे विलादत (१२ रबीउल अव्वल) के मौके पर ईद मीलादुन्नबी सल0 का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं के बीच तकरीरी व नातिया कलाम का मुकाबला कराया गया। जिसमें तकरीरी मुकाबले में कक्षा ११ की रमशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा ११ की उम्मे कुलसुम द्वितीय व कक्षा ८ की हिफजा इस्लाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नातिया मुकाबले में कक्षा ११ की जोहा अंसारी ने प्रथम, कक्षा ५ की हसनैन ने द्वितीय तथा यूकेजी की इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आगे बढऩे का मार्गदर्शन किया। मौलाना रुस्तम मिसबाही ने ईद मीलादुन्नबी के मुताल्लिक नबी सल0 की जिंदगी पर प्रकाश डाला और उनकी सीरत को अपनाने के तौर तरीके को समझाया।
प्रबंधक पुत्र सूफियान हुसैन रहमानी, प्रधानाचार्य इमर खान व शिक्षिक जैदी, मिर्जा आकिब कादरी आदि मौजूद रहे। सभी को सलाम पढ़ाया गया व दुआ करायी गई।
